Israel Hamas War: गाजा में आधी रात को इजरायल की बमबारी, व्हाइट फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप, मोबाइल-इंटरनेट ठप इजरायल ने गाजा के स्थानीय इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है. हमास इजरायली सेना को गाजा में दाखिल होने से रोकने के लिए एडी-चोटी तक का जोर लगा रहा है. गाजा के रिहायशी इलाकों पर इजरायल के ताजा हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई है. इजरायल और हमास की जंग शुरू हुए शनिवार को 22वां दिन है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) और वायुसेना ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए. गाजा में शुक्रवार आधी रात को भारी बमबारी की गई. इस हमले में व्हाइट फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल की बात कही जा रही है. हमास का दावा है कि गाजा में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है. इससे पूरे संकेत मिल रहे हैं कि गाजा पर इजरायल का जमीनी हमला अगले चरण में प्रवेश कर रहा है. इजरायल ने गाजा के स्थानीय इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है. हमास इजरायली सेना को गाजा में दाखिल होने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा रहा है. गाजा के रिहायशी इलाकों पर इजरायल के ताजा हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई है. गाजा में इजरा...