Israel Hamas War: गाजा के शरणार्थी शिविर पर हमले में 50 फिलिस्तीनियों की मौत, इजरायल ने बताई अटैक की वजह- 10 अपडेट्स Israel Gaza Hamas War: द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र, जॉर्डन और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालयों ने गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में जबालिया शरणार्थी शिविर में इजरायल के हमलों की निंदा की है, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए. वहीं इजरायली सेना ने शिविर पर हमले को लेकर कहा कि उसमें हमास का नेता मौजूद था, जिसके चलते हमला करना पड़ा.